खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: NDA में सीट बंटवारा लगभग तय...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 29 May 2026 09:34 AM
  • शेयर करें:

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव और 2026 के राज्यसभा उप चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। किसी भी वक्त चुनाव का ऐलान हो सकता है, लेकिन इस बार उम्मीदवारों की सूची आखिरी समय में जारी होने की संभावना कम है।


NDA के अंदर सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि गठबंधन में सीटों और उम्मीदवारों को लेकर कोई विवाद नहीं है। समय आने पर नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।


10 सीटों के फॉर्मूले के तहत JDU को 4, BJP को 3 सीटें मिलने की चर्चा है। एक सीट लोजपा रामविलास और एक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में जाएगी। चिराग पासवान की पार्टी से MLC उम्मीदवार का नाम दिल्ली भेजा जाएगा, जबकि रालोमो से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का विधान पार्षद बनना तय माना जा रहा है।


BJP की टॉप लीडरशिप की बैठक अगले हफ्ते हो सकती है, जिसमें संसदीय समिति उम्मीदवारों पर मुहर लगाएगी। वहीं JDU में अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लेंगे।


BJP की 3 सीटों के लिए कुम्हार, माली और पासी समाज से दावेदारी सामने आ रही है। पार्टी से अब तक अतिपिछड़े समाज से किसी नेता को विधान परिषद नहीं भेजा गया है, इसलिए इस बार बदलाव संभव है।


JDU से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा एक अल्पसंख्यक नेता, एक अतिपिछड़ा और एक कोइरी-कुशवाहा नेता को मौका मिल सकता है।


वहीं RJD के पास 25 विधायक होने से एक सीट पर उसकी दावेदारी पक्की है। यहां सुनील सिंह और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के नाम चर्चा में हैं। लेकिन राज्यसभा उपचुनाव में संख्याबल के बावजूद सीट गंवाने के बाद पार्टी को भीतरघात का डर सता रहा है।

इस विषय से संबंधित: