खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार सरकार ने घटाई लालू परिवार की सुरक्षा, लालू-राबड़ी से Z+ हटाई, तेज प्रताप की Y सुरक्षा भी खत्म...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 05 Jun 2026 09:20 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सरकार के आदेश के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को मिली Z+ सुरक्षा वापस ले ली गई है। वहीं तेज प्रताप यादव की Y श्रेणी की सुरक्षा भी हटा दी गई है।


राज्य सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम 2010 के तहत सुरक्षा दी जाएगी। इसके तहत राबड़ी देवी को BSAP की 2-8 हाउस गार्ड टीम, 3 महिला और 3 पुरुष अंगरक्षक, बुलेट प्रूफ वाहन और एस्कॉर्ट वाहन मिलेगा। 


लालू प्रसाद यादव को भी 2-8 हाउस गार्ड टीम के साथ एस्कॉर्ट, पायलट और बुलेट प्रूफ गाड़ी मिलेगी, लेकिन बॉडीगार्ड की संख्या घटाकर 2 कर दी गई है।


तेजस्वी, मीसा और राजश्री की सुरक्षा बरकरार  

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पहले से मिली Y+ सुरक्षा जारी रहेगी। उन्हें 1-4 हाउस गार्ड, 6 बॉडीगार्ड और 5 पुलिसकर्मियों वाला एस्कॉर्ट वाहन मिलेगा। 


लालू परिवार की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती को 3 बॉडीगार्ड मिलते रहेंगे। तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव की सुरक्षा में भी बदलाव नहीं किया गया है, उन्हें एक महिला बॉडीगार्ड मिलता रहेगा।


तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड  

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को अब तक Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे हटा दिया गया है। पूर्व मंत्री होने के नाते अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड मिलेगा।


सरकार के मुताबिक यह फैसला 4 जून 2026 को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक की अनुशंसा पर लिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों को नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

इस विषय से संबंधित: