खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का दावा- 5 में 5 सीटें हमारी....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 15 Mar 2026 07:31 AM
  • शेयर करें:

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी का दावा है कि NDA पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी और गठबंधन के नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और उन्हें परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है।


विजय चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता समझ चुके हैं कि इस चुनाव में उनकी दाल नहीं गलेगी। उन्होंने कहा कि NDA के विधायक शहर में घूम रहे हैं, जबकि विपक्ष के विधायक नजरबंद हैं, जिससे पता चलता है कि घबराहट किस दल में है।


उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव होना है तब तक जो मतदाता हैं, आपस में मिल रहे हैं क्योंकि कोई दूसरा काम नहीं है। इससे वोट के गणित पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ये मेरी समझ से विपक्ष के नेतागण भी समझ चुके हैं कि इस चुनाव में किसी की दाल नहीं गलेगी।


व्हिप जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है। इसके तहत सभी विधायकों को पार्टी के निर्देश के अनुसार मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक नार्मल प्रक्रिया है और हर चुनाव में ऐसा होता है।


इस विषय से संबंधित: