खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए और महागठबंधन में जबरदस्त मुकाबला

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनावी जंग गरमा गई है। चार सीटों का फैसला तो लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन पांचवीं सीट के लिए एनडीए और महागठबंधन में जबरदस्त मुकाबला है।


एनडीए ने अपनी रणनीति को मजबूत करने के लिए आज उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई है। सभी विधायकों को 16 मार्च तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया गया है। इस चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है।


दूसरी तरफ, महागठबंधन ने 243 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले उद्योगपति नेता अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।


इस बीच, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। संजय झा ने कहा कि एनडीए सभी पांचों सीटों पर बड़े मार्जिन से जीत हासिल करेगा।


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपने विधायकों की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी।


बिहार विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, महागठबंधन के पास 41 से ज्यादा वोट हैं, जबकि एनडीए के पास 38 वोट हैं। एनडीए को जीत के लिए कम से कम 3 अतिरिक्त वोट की जरूरत होगी। क्रॉस वोटिंग का खतरा दोनों तरफ है, इसलिए विधायकों पर पहरेदारी बढ़ा दी गई है।


इस विषय से संबंधित: