खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार MLC चुनाव: AIMIM ने मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले – तेजस्वी यादव निभाएं वादा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 02 Jun 2026 10:28 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने अपनी पार्टी के लिए एक सीट का दावा पेश किया है। 


अख्तरुल इमान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय भी उनकी पार्टी ने एक सीट की मांग की थी। उस समय तेजस्वी यादव ने आश्वासन दिया था कि आगे उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। अब MLC चुनाव में उन्हें अपना वादा निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को AIMIM के सहयोग की जरूरत पड़ती है और राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने पूरी ईमानदारी से समर्थन किया था।


राबड़ी देवी के सरकारी आवास विवाद पर उन्होंने कहा कि कानून के तहत यदि किसी अन्य नेता को आवास आवंटित किया जा सकता है तो राबड़ी देवी को भी दिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, राबड़ी देवी के वर्तमान आवास में रहने या खाली कर देने से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।


मदरसों की जांच को लेकर सरकार के पत्र पर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है। जांच होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ मदरसों की नहीं, स्कूलों और कॉलेजों की भी नियमित जांच होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के '48 घंटे में न्याय' वाले बयान पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हाल की कई घटनाओं में 48 घंटे बीतने के बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला।


हरे गमछे को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चा पर उन्होंने कहा कि उन्हें रंगों से कोई मतलब नहीं है। उनकी प्राथमिकता बिहार का विकास और लोगों की तरक्की है। यह मुद्दा केवल मीडिया की TRP बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

इस विषय से संबंधित: