खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार MLC चुनाव 2026: नामांकन के आखिरी दिन NDA-RJD के उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 08 Jun 2026 07:36 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए नामांकन की आखिरी तारीख पर आज राजनीतिक हलचल तेज रही। NDA और RJD दोनों गठबंधनों के उम्मीदवारों ने विधानसभा सचिव के कक्ष में अपना नामांकन दाखिल किया।


NDA की ओर से 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जिसमें नीतीश कुमार द्वारा खाली की गई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी नामांकन शामिल है। BJP ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं JDU से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी MLC चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। 


JDU के अन्य उम्मीदवारों में ललन प्रसाद, शिवरानी देवी और भारती मेहता शामिल हैं। BJP की ओर से संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित ने पर्चा भरा। LJP (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।


RJD की ओर से सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि सदन में गरीब-किसानों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


नामांकन प्रक्रिया के बाद अब सभी की नजर 10वीं सीट पर है। अगर निर्दलीय या अन्य दलों से कोई उम्मीदवार मैदान में उतरता है तो इस सीट पर चुनाव हो सकता है। अन्यथा 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना है।


इस विषय से संबंधित: