खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार मंत्री अशोक चौधरी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व PA का कब्जा, साइबर थाने में शिकायत दर्ज...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 12 Jun 2026 11:54 AM
  • शेयर करें:

बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी को उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मंत्री के एक्स अकाउंट और उससे जुड़े ईमेल का नियंत्रण अब भी उनके पूर्व निजी सहायक निशांत केतु झा के पास है।


पूर्व PA पर अवैध नियंत्रण का आरोप  

मंत्री कार्यालय की ओर से पटना साइबर थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि निशांत केतु झा पहले मंत्री के कार्यालय में कार्यरत थे और उसी दौरान वह आधिकारिक एक्स हैंडल और ईमेल का संचालन करते थे। कार्यालय छोड़ने के बाद भी वह इन डिजिटल अकाउंट्स पर नियंत्रण बनाए हुए हैं।  


मंत्री की नई तकनीकी टीम जब अकाउंट का मालिकाना हक वापस लेने की कोशिश कर रही है, तो पूर्व सहायक द्वारा पासवर्ड और लॉगिन जानकारी साझा नहीं की जा रही है।


सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता  

शिकायत में यह भी कहा गया है कि हाल ही में अकाउंट की सेटिंग्स में अनधिकृत बदलाव की कोशिश की गई। इससे अकाउंट की सुरक्षा, डेटा की गोपनीयता और भविष्य में आधिकारिक इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।  


मामले को देखते हुए मंत्री कार्यालय ने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया और साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।


पुलिस ने शुरू की जांच  

पटना साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने पुष्टि की है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी टीम अब जांच में जुटी है ताकि अकाउंट का सुरक्षित एक्सेस जल्द से जल्द मंत्री की अधिकृत टीम को वापस दिलाया जा सके।

इस विषय से संबंधित: