खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में शिक्षकों का ट्रांसफर जल्द, शिक्षा मंत्री का ऐलान – पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन और पारदर्शी...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 04 Jun 2026 10:03 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक का ट्रांसफर एक साथ किया जाएगा।


मंत्री ने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। ट्रांसफर नियमावली को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 10 जून तक स्कूलों में शिक्षकों के रैशनलाइजेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पोर्टल खोलकर आवेदन लिए जाएंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 17 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में नियमावली को मंजूरी मिलने की संभावना है।


सभी श्रेणी के शिक्षक कर सकेंगे आवेदन  

TRE-3 के शिक्षक, नियोजित शिक्षक, राज्यकर्मी शिक्षक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक समेत सभी कैटेगरी के शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि ट्रांसफर पूरी तरह ऐच्छिक होगा। यानी वही शिक्षक आवेदन करेंगे जो स्थानांतरण चाहते हैं। हालांकि, जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या जरूरत से ज्यादा है, वहां से विभाग जरूरत के अनुसार ट्रांसफर कर सकता है।


म्यूचुअल ट्रांसफर का भी मिलेगा विकल्प  

शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस बार म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प भी दिया जाएगा। इससे दो शिक्षक आपसी सहमति से अपने कार्यस्थल बदल सकेंगे।


सिंगल विंडो सिस्टम लागू  

शिक्षा विभाग अब सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर रहा है। इसके तहत शिक्षकों की शिकायतों और प्रशासनिक कामों का निपटारा समयसीमा में होगा।  

- सामान्य मामले 7 दिन में  

- मध्यम स्तर की शिकायतें 15 दिन में  

- जटिल मामले 30 दिन में निपटाए जाएंगे  


समय पर काम न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।


शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी  

शिक्षकों और अभिभावकों की शिकायतों के समाधान के लिए विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू की है।  

टोल फ्री नंबर: 14417, 18003454417  


शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी हो, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके।

इस विषय से संबंधित: