खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी तो निशांत और श्रवण कुमार की बढ़ी ...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 18 Apr 2026 09:51 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार गृह विभाग (विशेष शाखा) ने राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा घटाकर Z+ से Z श्रेणी कर दी गई है, जबकि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ाकर Z श्रेणी कर दी गई है। इसके अलावा, जेडीयू के विधायक और नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार को Y+ (With Escort) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।


यह आदेश राज्य सुरक्षा समिति की 17 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से नियमित समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है।


विजय सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव को लेकर प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय सुरक्षा समिति द्वारा किए गए ताजा आकलन और जोखिम समीक्षा के आधार पर लिया गया है। निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि श्रवण कुमार को Y+ (With Escort) श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।


बिहार में विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी सुरक्षा आवश्यकता के आधार पर Z+, Z, Y+, Y और X श्रेणियों में सुरक्षा प्रदान की जाती है। इनमें Z+ को सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा माना जाता है, जिसमें उच्च स्तरीय कमांडो सुरक्षा शामिल होती है, जबकि अन्य श्रेणियों में सुरक्षा कर्मियों की संख्या और सुरक्षा घेरा अलग-अलग होता है।


इस विषय से संबंधित: