खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन, सीएम सम्राट चौधरी बने अध्यक्ष...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 24 May 2026 01:50 PM
  • शेयर करें:

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का नए सिरे से पुनर्गठन किया है। सियासी समीकरणों को संतुलित करने और संगठन में समन्वय बनाने के लिहाज से इसे अहम कदम माना जा रहा है।


पुनर्गठित समिति की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। डिप्टी सीएम विजय चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


समिति में दो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं – बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा। दोनों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। 


समिति में कुल 12 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। नियमों के अनुसार समिति के सभी सदस्यों को उपमंत्री का दर्जा प्राप्त होगा और उन्हें सरकार की ओर से अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।


नए सदस्यों में जेडीयू विधायक चेतन आनंद, संगीता कुमारी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, प्रहलाद यादव, नीलम देवी, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता और चंदन कुमार सिंह शामिल हैं। 


चेतन आनंद बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे हैं। उनका नाम शामिल किए जाने को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के बाद जताई गई नाराजगी को दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी समिति में जगह दी गई है।

इस विषय से संबंधित: