खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार की फजीहत...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 22 Apr 2026 09:26 AM
  • शेयर करें:

बिहार में राजस्व कर्मचारी महीनों से हड़ताल पर हैं। 8 दिन पहले राज्य सरकार ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया था। 13 अप्रैल को सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी डीएम को पत्र लिखकर हड़ताली कर्मचारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया था। उस समय तत्कालीन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा इस विभाग के मंत्री थे।


लेकिन 19 जून को ऐसे सारे कर्मचारियों का निलंबन वापस लेने का आदेश जारी कर दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि कर्मचारियों के निलंबन वापस लेने का मामला तूल पकड़ने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से सफाई दी गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि 13 अप्रैल को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्देश जारी किया था। लेकिन इसमें विभाग के तत्कालीन मंत्री विजय कुमार सिन्हा की कोई भूमिका नहीं थी।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी सफाई में कहा गया है कि राजस्व कर्मचारियों के निलंबन वापसी की कार्रवाई सारे डीएम ने कि है। बिहार में जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए लिया गया ये फैसला लिया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2025 के अनुसार नियुक्ति एवं अनुशासनिक कार्रवाई का अधिकार जिलों के समाहर्ताओं को प्राप्त है, और इसी प्रावधान के तहत कार्रवाई की गई।


इस विषय से संबंधित: