खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 27 IPS अफसरों का तबादला...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 19 Jun 2026 12:14 PM
  • शेयर करें:

बिहार सरकार ने गुरुवार रात 21 आईएएस और 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में कई जिलों के डीएम और एसपी बदले गए हैं।


सबसे बड़ी बदलाव बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में हुआ है। करीब 10 साल से बोर्ड के अध्यक्ष रहे आनंद किशोर को हटा दिया गया है। उनकी जगह पटना के डीएम त्यागराजन एसएम को नया अध्यक्ष बनाया गया है। आनंद किशोर अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।


नालंदा के डीएम कुंदन कुमार अब पटना के नए जिलाधिकारी होंगे। 11 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 13 जिलों को नए एसपी मिले हैं।


10 साल बाद बदले बिहार बोर्ड के अध्यक्ष  

आनंद किशोर 9 जून 2016 से बिहार बोर्ड के अध्यक्ष थे। उन्हें पहले अतिरिक्त प्रभार मिला था, बाद में तीन साल के लिए स्थायी नियुक्ति हुई। उनका कार्यकाल कई बार बढ़ाया गया। उनके कार्यकाल में बोर्ड ने समय पर परीक्षा और सबसे पहले रिजल्ट देने का रिकॉर्ड बनाया।


अन्य अहम तबादले  

मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को बीएमएसआईसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सामाजिक सुरक्षा निदेशक धर्मेंद्र कुमार अब बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी होंगे। पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल दक्षिण बिहार ऊर्जा कंपनी के एमडी बनाए गए हैं। राजस्व की ओएसडी चंद्रिमा अत्री को समाज कल्याण निदेशक की जिम्मेदारी मिली है।


रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास में ही रखा गया है, जबकि उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल बांका के नए डीएम होंगे। खगड़िया के डीएम नवीन कुमार को उत्पाद विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।


11 जिलों में नए डीएम  

पटना: कुंदन कुमार  

जहानाबाद: छिरिंग वाई भूटिया  

नालंदा: उदिता सिंह  

मुजफ्फरपुर: कुमार गौरव  

भागलपुर: अलंकृता पांडेय  

पूर्वी चंपारण: सौरभ सुमन यादव  

खगड़िया: विक्रम विरकर  

रोहतास: दीपक कुमार मिश्रा  

बांका: अंशुल अग्रवाल  

गोपालगंज: समीर सौरभ  

किशनगंज: नवीन कुमार  


13 जिलों में नए एसपी  

पटना के तीनों सिटी एसपी भी बदले गए हैं। ममता कल्याणी को पटना मध्य, शैलजा को पटना पूर्वी और संकेत कुमार को पटना पश्चिमी का नया सिटी एसपी बनाया गया है। 


भागलपुर के नगर एसपी अतुलेश झा, औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, बांका के एसपी अमितेश कुमार, पूर्णिया के एसएसपी शौर्य सुमन, वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा, कैमूर के एसपी शिखर चौधरी, सहरसा के एसपी विक्रम सिहाग, जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार, शिवहर के एसपी शैलेंद्र सिंह, पश्चिमी चंपारण के एसपी कुमार गौतम, बगहा के एसपी राजेश कुमार, गया के सिटी एसपी अभिनव कुमार और दरभंगा के ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी बनाए गए हैं।


बिहार पुलिस अकादमी राजगीर, सीआईडी, विशेष शाखा और प्रशिक्षण संस्थानों में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।

इस विषय से संबंधित: