खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में बंपर भर्तियां: स्कूल-कॉलेजों में 26 हजार शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति की तैयारी..

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 05 Jun 2026 06:36 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक और कर्मी बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही स्कूल-कॉलेजों में 26 हजार से अधिक शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्ति करने जा रही है। 


सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन भर्तियों में करीब 6,600 लेक्चर और 11,000 से ज्यादा गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में 211 नए डिग्री कॉलेज खोलने की भी योजना है, जिनमें 9,300 पदों पर शिक्षक और कर्मियों की नियुक्ति होगी।


दिसंबर 2026 तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य  

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक, कॉलेजों में खाली पदों की पहचान पूरी हो चुकी है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक नियुक्तियां पूरी करना है। 


इन पदों पर नियुक्ति राज्य के 13 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत होने वाले कॉलेजों में की जाएगी। फिलहाल इन संस्थानों में आधे से अधिक पद खाली हैं। कॉलेज शिक्षकों के 55% और गैर-शैक्षणिक कर्मियों के 60% से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। लंबे समय से भर्ती न होने के कारण रिक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


अभी क्या है स्थिति?  

बिहार के कॉलेजों में शिक्षकों के कुल 12,411 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 5,800 पर ही नियुक्तियां हैं और 6,611 पद खाली हैं। गैर-शैक्षणिक पदों की बात करें तो 16,557 पदों में से सिर्फ 5,583 पर लोग काम कर रहे हैं, बाकी 16,557 पद खाली हैं। इस तरह शिक्षक और गैर-शिक्षण स्टाफ मिलाकर कुल 10,974 पद रिक्त हैं।


उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता उच्च शिक्षण संस्थानों में निर्बाध पढ़ाई सुनिश्चित करना है। इसके लिए रिक्त पदों को भरने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

इस विषय से संबंधित: