खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई तेज, BDO और ठेकेदार के ठिकानों पर EOU-SVU की छापेमारी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 27 May 2026 12:25 PM
  • शेयर करें:

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दरभंगा जिले केवटी प्रखंड के बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान के खिलाफ एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।


मुजफ्फरपुर की निगरानी विशेष अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद EOU की टीमों ने दरभंगा, मधुबनी और अन्य स्थानों पर कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि चन्द्रमोहन पासवान ने अपनी ज्ञात आय से करीब 89 लाख 13 हजार 500 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी आय से लगभग 81 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।


EOU की टीम दरभंगा के बहादुरपुर स्थित उनके आवास और व्यवसायिक भवन के साथ मधुबनी के बाबूबरही स्थित पैतृक घर और व्यावसायिक परिसर की जांच कर रही है। केवटी प्रखंड कार्यालय और सरकारी आवास को भी खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान जमीन, बैंक खाते, निवेश, नकदी और अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।


उधर पटना में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने ठेकेदार रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी की है। मीठापुर स्थित उनके आवास पर SVU की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। रिशु श्री पर सरकारी टेंडर में अनियमितता और अपनी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।  


दोनों मामलों में जांच जारी है और तलाशी पूरी होने के बाद एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इस विषय से संबंधित: