खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई: राजस्व विभाग के 14 अंचल अधिकारियों को किया गया निलंबित...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 27 May 2026 12:31 PM
  • शेयर करें:

बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 14 अंचल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को यह कार्रवाई की।


निलंबित किए गए अधिकारियों में दानापुर के सीओ चंदन कुमार, पाटलिपुत्र के सीओ अनुज कुमार, राघोपुर के सीओ संजीव कुमार त्रिवेदी, सिसवन के सीओ पंकज कुमार और पत्थरघट के सीओ राकेश कुमार शामिल हैं। मंत्री के अनुसार यह कार्रवाई भ्रष्टाचार, अनियमितता और कार्य में लापरवाही के अलग-अलग मामलों को लेकर की गई है।


मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि विभाग में ढाई महीने तक चली हड़ताल के कारण करीब 37 लाख आवेदन लंबित हो गए थे। कार्यभार संभालने के बाद इसे चुनौती के रूप में लिया गया।


दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि विभाग में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस विषय से संबंधित: