खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक दिन, नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 14 Apr 2026 07:30 AM
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है। दो दशकों तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्य भावुक दिखे। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "आज बहुत पल था। सीएम नीतीश कुमार के लिए ये काफी भावुक पल था।" नीतीश कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे राज्यसभा से भी बिहार के लिए काम करते रहेंगे ।


कैबिनेट की बैठक के बाद, नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस दौरान वे काफी भावुक लेकिन संयमित नजर आए। उन्होंने कहा, "नई सरकार के साथ मेरा मार्गदर्शन रहेगा।"


नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नई सरकार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से उपमुख्यमंत्री बनाया जाना तय है।


शाम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। संभावित नामों में सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, विजय सिन्हा और निशांत कुमार शामिल हैं।

इस विषय से संबंधित: