खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार की राजनीति में आज का दिन अहम, नए मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 10 Apr 2026 08:39 AM
  • शेयर करें:

बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज अंतिम फैसला हो सकता है। बीजेपी के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें बिहार के सियासी भविष्य को लेकर बड़े फैसले होने की संभावना है।


बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक आज शाम 6 बजे बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर होगी। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बिहार के प्रमुख नेता शामिल होंगे और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।


सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन नतीजे का ऐलान होने में अभी समय है। पार्टी चाहती है कि मुख्यमंत्री के नाम पर सभी प्रमुख नेताओं के बीच आम सहमति बने, ताकि आगे किसी तरह का विवाद या असंतोष न रहे।


इस बीच, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने खुद ऐलान कर दिया है कि वह अगले चार से पांच दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस्तीफे के बाद बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन लगभग तय माना जा रहा है। 



इस विषय से संबंधित: