खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को साइबर अपराधियों ने किया फोन, पार्सल घोटाले से ठगने की कोशिश...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 12 Jun 2026 11:31 AM
  • शेयर करें:

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाने की कोशिश की। जून के पहले हफ्ते में उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध कॉल आई, जिसमें पार्सल में गड़बड़ी होने की बात कहकर उन्हें झांसे में लेने की कोशिश की गई।


पार्सल के नाम पर किया गया फोन  

कॉल करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि डिप्टी सीएम ने एक पार्सल बुक कराया है, जिसमें गलत सामान पाया गया है। विजेंद्र प्रसाद यादव ने जवाब दिया कि उन्होंने कोई पार्सल बुक नहीं कराया और फोन काट दिया।  


लेकिन इसके बाद भी कॉल करने वाले ने बार-बार फोन किया और बदतमीजी पर उतर आया। इतना ही नहीं, उसने उप मुख्यमंत्री को धमकी भी दी।


पटना साइबर थाने में दर्ज हुई FIR  

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम के आप्त सचिव वीरेंद्र कुमार ने 5 जून को पटना के साइबर थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  


अधिकारियों को संदेह है कि कॉल साइबर अपराधियों की तरफ से की गई थी, जिन्हें यह अंदाजा नहीं था कि वह बिहार के उपमुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। अब साइबर टीम उस नंबर को ट्रेस करने में जुटी है जिससे कॉल आई थी।

इस विषय से संबंधित: