खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार के आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा, लग्जरी लाइफस्टाइल से लेकर साधारण जीवन तक....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

पटना: बिहार में पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों यानी एसएसपी और एसपी की हाल ही में सामने आई संपत्ति घोषणा ने कई रोचक और चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। कुल 25 पुलिस अधिकारियों के संपत्ति विवरण का अध्ययन करने पर यह स्पष्ट हुआ कि अधिकांश आईपीएस अधिकारियों के पास निजी वाहन तक नहीं है, जबकि कुछ अधिकारी करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं।


राजधानी पटना के एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा के पास लगभग 80 लाख रुपये मूल्य का फ्लैट है। वहीं, सिटी एसपी परिचय कुमार की पत्नी के नाम पर लगभग 1 करोड़ रुपये के गहने दर्ज हैं। इसी तरह जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान को राज्य के सबसे संपन्न पुलिस अधिकारियों में से एक माना जा रहा है। उनके पास हिसार में 6.5 करोड़ और गुरुग्राम में 2 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।


कई आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नियां शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। कुछ अधिकारियों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी निवेश किया है। हालांकि, अधिकतर अधिकारियों के पास नकद राशि बहुत सीमित है। शेखपुरा के एसपी बलिराम चौधरी और बगहा एसपी रामचंद्र कौशल के पास एक लाख रुपये तक नकद राशि दर्ज की गई है।


नालंदा के एसपी भारत सोनी की पत्नी के पास लगभग 1.50 किलोग्राम सोना है। वहीं, वैशाली एसपी विक्रम सिहाग की पत्नी के पास 1 किलो 164 ग्राम सोने के आभूषण हैं। यह दर्शाता है कि कई पुलिस अधिकारियों के परिवारों में सोने-चांदी में निवेश को प्राथमिकता दी गई है।


इस विषय से संबंधित: