खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार पर नकेल, सरकार ने EOU का विशेष सेल गठित किया...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 21 May 2026 11:18 AM
  • शेयर करें:

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्यवस्था सुधार और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का विशेष सेल गठित कर दिया गया है।


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। विभाग में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, भू-लगान जैसी ऑनलाइन सेवाओं और अन्य राजस्व कार्यों में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और अनियमितता की शिकायतें लगातार आ रही थीं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी।


आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार विभाग में विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस टीम में पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक हरि ओझा और पुलिस अवर निरीक्षक चतुर्वेदी सुधीर कुमार शामिल हैं। इन्हें विभाग में विशेष दायित्व सौंपा गया है और ये भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच व कार्रवाई में सहयोग करेंगे।


मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार का मकसद आम जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचारमुक्त राजस्व सेवाएं देना है। उन्होंने कहा कि विशेष सेल के गठन से विभागीय कार्यों की निगरानी मजबूत होगी और दोषी कर्मियों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता से जुड़े मामलों का निपटारा समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए।


मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार राजस्व प्रशासन को पूरी तरह जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में काम कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम शिकायतों और संवेदनशील मामलों की निगरानी करेगी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जांच व समन्वय का काम देखेगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से लोगों का भरोसा बढ़ेगा और राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

इस विषय से संबंधित: