खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भोजपुर मुठभेड़ में युवक की मौत, मां का आरोप: सरेंडर के बाद भी मारी गोली

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 18 Jun 2026 09:38 AM
  • शेयर करें:

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मामला गरमा गया है। गुरुवार को उसकी मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। मृतक की मां ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


मां का कहना है कि उनके बेटे ने सरेंडर कर दिया था, फिर भी उसे गोली मारी गई। उन्होंने भावुक होकर कहा कि कुछ लोग आए और बोले कि बबुआ समाज सेवा करो। मेरा बेटा लोगों की मदद करने चला गया। उसे पांच गोली मार दी गई। सरेंडर कर दिया था, फिर भी फायरिंग हुई। 


मां ने बताया कि बेटे का स्वभाव थोड़ा तेज था, लेकिन उसके पास लाइसेंसी हथियार नहीं था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे बहकाया और हथियार उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे की घटना है। मेरे बेटे ने समाज के लिए जान दे दी। उसने किसी का बुरा नहीं किया था, लेकिन सरकार ने उसे यही बदला दिया।


सड़क जाम, प्रदर्शन में उतरे ग्रामीण  

घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की।


पुलिस का कहना है युवक ने पहले फायरिंग की  

जानकारी के मुताबिक भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह हथियार के साथ दिख रहा था। इसके बाद पुलिस जांच के लिए उसके घर पहुंची। पुलिस का आरोप है कि युवक उग्र हो गया और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घायल युवक को पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल, फिर आरा सदर अस्पताल और बाद में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


मौत की खबर के बाद गुरुवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

इस विषय से संबंधित: