खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भोजपुर एनकाउंटर पर संजय झा का बयान, बोले पुलिस भी दोषी हो तो कार्रवाई हो...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 20 Jun 2026 01:17 PM
  • शेयर करें:

भोजपुर एनकाउंटर को लेकर सियासत गरमा गई है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने कानून हाथ में लिया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


पटना में पत्रकारों से बात करते हुए संजय झा ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर संदेह पैदा होता है। राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं है। 


उन्होंने मांग की कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए और इसके लिए समय सीमा तय हो ताकि जल्द सच्चाई सामने आए। संजय झा ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।


वीडियो से उठे सवाल  

भोजपुर में हुए कथित एनकाउंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का एनकाउंटर हुआ उसने पहले ही हथियार फेंक दिया था। इसके बावजूद पुलिस की ओर से गोली चलाए जाने का आरोप लग रहा है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


जब पत्रकारों ने पूछा कि विपक्ष इसे फर्जी एनकाउंटर बता रहा है तो संजय झा ने कहा कि सरकार का रुख साफ है कि कोई अपराधी नहीं बचेगा। लेकिन यह नियम पुलिस पर भी लागू होता है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस भी अपराध करे तो वह भी नहीं बचेगी और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


सरकार ने शुरू की जांच  

राज्य सरकार ने मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं विपक्ष लगातार घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है और न्यायिक जांच की मांग कर रहा है।


राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा है कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और जांच रिपोर्ट में क्या निकलकर आता है। अगर जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।


संजय झा के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि सरकार के भीतर भी इस घटना को लेकर गंभीरता है। दोषी चाहे कोई भी हो, कार्रवाई की मांग अब जोर पकड़ रही है।

इस विषय से संबंधित: