खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बंगला विवाद पर RJD का हमला, सुनील सिंह बोले – सरकार गंभीर मुद्दों से भटका रही ध्यान...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 03 Jun 2026 04:43 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।


RJD MLC सुनील सिंह ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, वेतन भुगतान और आर्थिक चुनौतियों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए बंगला विवाद को उछाल रही है।


MLC चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। बंगला विवाद पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि यदि एक नेता से सरकारी आवास खाली कराया जा रहा है तो अन्य नेताओं के कब्जे वाले आवासों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।


सुनील सिंह ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार पर कर्ज बढ़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार के सामने अपराध नियंत्रण, रोजगार और विकास जैसे बड़े मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए।


फिलहाल बंगला विवाद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। यह मुद्दा बिहार की राजनीति में लगातार चर्चा में बना हुआ है।

इस विषय से संबंधित: