खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

अनंत सिंह पर CID जांच का आदेश, डांस-हथियार वीडियो मामले में बढ़ी मुश्किलें...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 29 May 2026 03:28 PM
  • शेयर करें:

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गोपालगंज में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब CID करेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोपालगंज पुलिस ने केस से जुड़े सभी दस्तावेज CID को सौंप दिए हैं और जांच नए सिरे से होगी।


यह मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव का है। 2-3 मई को भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अनंत सिंह का हथियार लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर अनंत सिंह, गुंजन सिंह समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज की थी।


पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच के लिए सभी आरोपियों को 15 मई तक नोटिस दिया था, लेकिन कोई पेश नहीं हुआ। इसके बाद गोपालगंज पुलिस ने कोर्ट में दो नई धाराएं जोड़ने का आवेदन दिया था। सुनवाई से पहले ही सरकार ने जांच CID को सौंप दी।


अब 30 मई को गोपालगंज की MP-MLA कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। CID जांच के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस विषय से संबंधित: