खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

अनंत सिंह और गुंजन सिंह को 15 जून तक गिरफ्तारी से राहत...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 08 Jun 2026 07:32 AM
  • शेयर करें:

गोपालगंज: मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज के सेमराव गांव में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े मामले में अदालत से अंतरिम राहत मिली हुई है। अदालत ने अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई अब 15 जून को होगी।


यह मामला 2 मई को सेमराव गांव में हुए एक कार्यक्रम से संबंधित है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हथियारों के प्रदर्शन और गानों के प्रदर्शन को लेकर मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में अनंत सिंह, गुंजन सिंह सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी बाद में अपराध अनुसंधान विभाग यानी CID को सौंपी गई थी। सुनवाई के दौरान अनंत सिंह के अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने अदालत को बताया कि अभियोजन पक्ष द्वारा फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए वीडियो की रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं की गई है।


अदालत ने अभियोजन पक्ष से जांच रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जानकारी मांगी है। अभियोजन पक्ष ने कहा है कि बिहार सरकार से निर्देश प्राप्त करने के बाद फोरेंसिक रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी।


न्यायालय ने 15 जून तक गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा है। अब सभी की नजर 15 जून को होने वाली सुनवाई पर है, जहां फोरेंसिक रिपोर्ट और सरकारी निर्देशों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय हो सकती है।

इस विषय से संबंधित: