खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

अनंत सिंह के बाद पप्पू पाण्डेय केस भी CID को ट्रांसफर

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 01 Jun 2026 12:45 PM
  • शेयर करें:

पटना/गोपालगंज: बिहार में जेडीयू विधायकों से जुड़े दो हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग यानी CID को सौंप दी गई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह के मामले के बाद अब कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय से जुड़े केस को भी CID को ट्रांसफर कर दिया गया है।


गोपालगंज के कुचायकोट थाना कांड संख्या 208/25 और 161/26 को अब CID जांचेगी। सरकार ने DIG की अनुशंसा पर यह फैसला लिया है। अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था के कार्यालय से जारी पत्र में CID को जांच सौंपने की बात कही गई है।


यह मामला कुचायकोट के बेलवा में 16 एकड़ जमीन पर कब्जा और धमकी देने से जुड़ा है। काश्तकार नीरज कुमार राय ने विधायक पप्पू पाण्डेय, उनके भाई सतीश पाण्डेय, CA राहुल तिवारी समेत 7 लोगों को नामजद किया था। FIR के बाद गोपालगंज SP विनय तिवारी ने सख्ती दिखाते हुए कुख्यात भू-माफिया भोला पाण्डेय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।


SP ने विधायक का नाम लिए बिना उन पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने और जबरन जमीन खरीदने का आरोप लगाया था। इसके बाद विधायक, उनके भाई और CA की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी हुई, लेकिन तीनों फरार बताए गए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई तक दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।


पीड़ित का आरोप है कि विधायक के संरक्षण में आरोपियों ने उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की, जान से मारने की धमकी दी और फसल बर्बाद की।


CID को जांच सौंपे जाने के बाद अब गोपालगंज पुलिस पूरी रिपोर्ट CID को सौंपेगी। इससे एक दिन पहले ही मोकामा विधायक अनंत सिंह से जुड़े अश्लील डांस और हथियारों के वायरल वीडियो मामले को भी CID को ट्रांसफर किया गया था। उस मामले में भी कोर्ट ने अगले आदेश तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।


अब दोनों मामलों की जांच CID करेगी। प्रशासन का मानना है कि केंद्रीय एजेंसी की जांच से मामले की सटीकता बढ़ेगी और सभी तथ्य सामने आ सकेंगे।

इस विषय से संबंधित: