खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, सरकार में अलोकतांत्रिक लोग...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 24 Apr 2026 12:46 PM
  • शेयर करें:

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में अलोकतांत्रिक लोग हैं और सपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को किसी से भी कोई लेना देना नहीं है और सपा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या गुंडे सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही हैं, क्या उत्तर प्रदेश में कम गुंडे हैं जो सत्ता की सीटों पर बैठे हैं।


उन्होंने कहा कि यूपी के गुंडों को भी उल्टा लटकाकर सीधा किया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि वहां ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत होगी।


अखिलेश यादव ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी तंज कसते हुए कहा कि जहां बंगाल में 3 लाख फोर्स लगाई गई, वहीं यूपी में 6 लाख फोर्स लगाने की बात हो रही है, जो सपा के सामने एक बड़ी चुनौती है।


उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोलते हुए गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए कहा कि सपा भी इसी तरह के एक्सप्रेसवे बनाएगी। कानून-व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के साथ पहली बार घटनाएं नहीं हो रही हैं।


अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल में सही इलाज नहीं मिल रहा, यहां तक कि ऑपरेशन थिएटर से मरीज अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं।


उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ चैनलों को पिछले 10 वर्षों में 500 करोड़ रुपये तक मिले होंगे। बीजेपी भूमाफिया की तरह काम कर रही है और शहर की योजनाओं, तालाबों और जमीनों पर कब्जा हो गया है।


इस विषय से संबंधित: