खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

'अब मैं विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं' - लीची संगम कार्यक्रम में बोले विजय कुमार सिन्हा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 26 May 2026 01:01 PM
  • शेयर करें:

मुजफ्फरपुर स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित ‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम में पहुंचे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों की समस्याओं के समाधान और उनकी जमीन सुरक्षित रखने का संकल्प नहीं बदला है।  


उन्होंने कहा कि विभाग बदलने से उनके काम करने के तरीके पर फर्क नहीं पड़ेगा। मंच से उन्होंने कहा, “पहले लोग कहते थे विजय सिन्हा हैं, अब मैं विजय बिहारी हूं। पूरे बिहार के लोगों की चिंता है।”


कार्यक्रम में विजय कुमार सिन्हा ने बेईमानी पर कार्रवाई को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब भी वह गलत काम करने वालों पर कार्रवाई करने की कोशिश करते हैं तो उनका विभाग बदल दिया जाता है।  


“पढ़ाई हम करते हैं और सवाल दूसरे विषय का आ जाता है। जो पढ़ाने वाले लोग हैं, वही गड़बड़ी करने लगते हैं। जब उनकी पोल खुलने लगती है तो हम कार्रवाई शुरू करते हैं। इससे कुछ लोग परेशान होने लगते हैं। आप इसे दुर्भाग्य कहें या सौभाग्य, स्वभाव नहीं बदलता,” उन्होंने कहा।  


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि राजस्व विभाग से उनके हटने से उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन उनका संकल्प अब भी वही है - बिहार के लोगों की जमीन सुरक्षित रखना और उनकी समस्याओं का समाधान करना।

इस विषय से संबंधित: