खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

आवास विवाद में नया मोड़, मंत्री नंदकिशोर राम का राबड़ी देवी पर दलित भेदभाव का आरोप...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 31 May 2026 12:45 PM
  • शेयर करें:

बिहार में सरकारी आवास को लेकर चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है। डेयरी एवं मत्स्य विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर गंभीर आरोप लगाए। 


उन्होंने कहा कि उनके नाम आवंटित 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को राबड़ी देवी खाली नहीं कर रही हैं, क्योंकि वह दलित समाज से आते हैं। मंत्री ने इसे दलित भेदभाव का मामला बताया।


आपको बता दें की, भवन निर्माण विभाग के मुताबिक, नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था. विभाग का कहना है कि नया आवास उन्हें आवंटित कर दिया गया है. उसके बावजूद उन्होंने अब तक पुराना आवास खाली नहीं किया है.


लालू प्रसाद और उनका परिवार साल 2005 से 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रहा है. विभाग का दावा है कि पिछले छह महीनों में कई बार रिक्वेस्ट किया गया कि राबड़ी देवी नए आवास में शिफ्ट हो जाएं, लेकिन अभी तक खाली नहीं किया गया है.


भवन निर्माण विभाग के अनुसार, राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस करीब एक महीने पहले भी भेजा गया था. उस समय भी विभाग ने स्पष्ट किया था कि नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया गया है और पुराने आवास को खाली करना आवश्यक है.

इस विषय से संबंधित: