खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

आरएलएम में बड़ा फेरबदल, उपेंद्र कुशवाहा ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 20 Jun 2026 01:23 PM
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने के मकसद से उन्होंने नई राष्ट्रीय टीम घोषित की है।


पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार अरविंद कुमार वाजपेयी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी बनाया गया है। विधायक रामेश्वर कुमार महतो, वरिष्ठ नेता शंकर झा आजाद और पार्टी के पूर्व बिहार अध्यक्ष मदन चौधरी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।


नई टीम में पृथ्वी राज यादव, भानू श्रीनिवासन, सीमा सक्सेना और अनिल सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधायक दल के नेता माधव आनंद को एक बार फिर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। इससे साफ है कि पार्टी नेतृत्व का उन पर पूरा भरोसा है।


महासचिव पद पर फजल इमाम मलिक, राजीव कुमार जायसवाल, रेखा गुप्ता, अखिलेश सिंह और बिमलेंदू शेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव पद पर योगेंद्र चौहान, रियाज अहमद, विवेक कुशवाहा, रविंद्र राम, चितरंजन सिंह उर्फ झुन्ना सिंह और डॉ. तारा श्वेता आर्या को शामिल किया गया है।


पार्टी ने कहा है कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय परिषद और अधिवेशन द्वारा दिए गए अधिकारों के तहत की गई है।


राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि इस फेरबदल के पीछे संगठन को मजबूत करने के साथ नाराज नेताओं को साधने की रणनीति भी है। विधायक रामेश्वर कुमार महतो और माधव आनंद जैसे नेताओं को अहम जिम्मेदारी देना इसी दिशा में देखा जा रहा है। ये दोनों नेता पहले पार्टी के कुछ फैसलों पर असहमति जता चुके थे।


विशेषज्ञों का कहना है कि उपेंद्र कुशवाहा ने नई टीम में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को जगह देकर संतुलन बनाने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि यह टीम पार्टी को कितना मजबूत करती है और बिहार की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।

इस विषय से संबंधित: