खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

आनंद मोहन सिंह का बयान: जो कहता हूं सोचकर कहता हूं, मीडिया तथ्यों को न मोड़े...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 28 May 2026 09:28 AM
  • शेयर करें:

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने कहा है कि वह जो भी बात कहते हैं उसे सोच-समझकर और तौलकर रखते हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से आग्रह किया कि वह उनकी कही बात को उसी रूप में प्रस्तुत करें।  


आनंद मोहन ने कहा कि कुछ लोग उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर चला रहे हैं और विश्लेषण के नाम पर बात को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस-मीडिया लोकतंत्र का एक जिम्मेदार स्तंभ है और बुनियादी सवालों के जवाब मिलने चाहिए, न कि मुद्दे को डायवर्ट किया जाए।  


बेटे चेतन आनंद को उपमंत्री का दर्जा मिलने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उपमंत्री क्या होता है, चुप मंत्री होता है। नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वक्त आने पर इसका जवाब देंगे।  


उन्होंने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने नीतीश कुमार की तपस्या पर पानी फेर दिया, उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार पीपुल्स पार्टी और समता पार्टी के विलय से जदयू बनी थी और एनडीए की नींव भी बिहार से पड़ी।  


जदयू को समाप्त करने की कोशिशों के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि सभी जानते हैं कि 22 लोगों को पहले टिकट दिया गया और फिर पार्टी का सदस्य बनाया गया। चेतन आनंद और लवली आनंद के अगले कदम पर उन्होंने कहा कि इसके लिए समय का इंतजार करना होगा।

इस विषय से संबंधित: