खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

आनंद मोहन का जेडीयू पर हमला: 'नीतीश कुमार को जिंदा दफना दिया गया'

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 19 May 2026 03:16 PM
  • शेयर करें:

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण के दौरान जेडीयू और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जिंदा दफना दिया गया है और जेडीयू थैली की पार्टी बनकर रह गई है।


आनंद मोहन ने कहा कि जेडीयू में थैली की राजनीति चल रही है और जो थैला लेकर गया, वो मंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीते जी दफन कर दिया गया है।


जेडीयू का पलटवार

जेडीयू ने आनंद मोहन के बयान पर तीखा पलटवार किया है। जेडीयू के विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि आनंद मोहन जेडीयू में नहीं हैं, इसलिए उनके बयान का कोई वैल्यू नहीं है। उन्होंने कहा कि जो थैली लेते हैं, वो थैली की बात करते हैं।


सम्राट चौधरी खेमें का हमला

सम्राट चौधरी खेमें ने आनंद मोहन पर हमला बोलते हुए कहा कि वे परिवार मोहन हैं और समाज को बांटने और बेचने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन को अपने बेटे के मंत्री नहीं बनने का दर्द है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।

इस विषय से संबंधित: