खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

20 अप्रैल को जदयू की विधायक दल की बैठक को लेकर नीरज कुमार ने किया बड़ा खुलासा ...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

पटना: जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री के द्वारा जदयू विधायक दल की बैठक बुलाई जाने पर कहा कि निश्चित तौर पर बैठक बुलाई गई है तो कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। संभावना है कि कोई नया फैसला होगा, जिसकी जानकारी दी जाएगी।


शराबबंदी कानून हटाए जाने के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक के मांग पर नीरज कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून बिहार से नहीं हट सकता, देश के प्रधानमंत्री ने इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जिनको हटाना है, वह अपने परिवार के लोगों से लिखवा करके सरकार को दे।


निशांत की भूमिका पार्टी में क्या होगी, इस पर नीरज कुमार ने कहा कि यह तो तय पार्टी करेगी या नीतीश कुमार करेंगे। लेकिन तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि हमारा चेहरा ऐसा नहीं है कि हम कोर्ट की तरह कहा जाए कि हाजिर हो और हाजिर हो जाते हैं।


उन्होंने कहा कि आप डीसी में पड़े हैं, तो आपकी कलई खुलने वाली है। हमने जो सैलरी घोटाला का आरोप लगाया, तेजस्वी यादव उसका जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं? तेजस्वी यादव किस बयान पर कह रहे हैं कि जो मुख्यमंत्री बना है, वह सिलेक्टेड है? उन्होंने कहा कि आप अपने पिताजी से पूछें कि जब जेल गए थे, तो राबड़ी देवी को जो मुख्यमंत्री बनाया था, क्या वह सिलेक्टेड थे, इलेक्टेड थे?


तेजस्वी यादव के बयान पर कि सम्राट चौधरी से बिहार नहीं चलेगा, इस पर नीरज कुमार ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि बोलने का हक है, तो क्या बिहार शराब माफिया बंगाल से चलेगा? क्या आप शराब माफियाओं के द्वारा जो राष्ट्रीय जनता दल को चंदा दिया गया था, उसे बिहार चलेगा?


तेजस्वी यादव की इस बयान पर कि सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, नीरज कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा सत्य नहीं हो सकता। हमें वेतन मिला, तेजस्वी यादव को मिला, कर्मचारियों को मिला, डॉक्टर को मिला, पुलिस कर्मियों को मिला। यह लोग सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं। मार्च के महीने में कभी-कभी कुछ डिसीजन लेने पड़ते हैं, जिनके कारण कुछ लोगों को हो सकता है लेट में वेतन मिला हो।


इस विषय से संबंधित: