खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

10 सर्कुलर रोड विवाद पर JDU का RJD पर हमला, नीरज कुमार ने पूछा- एक मकान के लिए इतनी जिद क्यों?

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 31 May 2026 12:52 PM
  • शेयर करें:

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। JDU के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार ने RJD नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर नेता सरकारी आवास में रहते हैं और हारने पर हट जाते हैं, लेकिन RJD एक बंगले को छोड़ने को तैयार नहीं है।


नीरज कुमार ने कहा कि पटना के कौटिल्य नगर में लालू परिवार का बड़ा परिसर और शहर में 43 बीघा जमीन होने के बावजूद सिर्फ एक सरकारी मकान के लिए विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि 10 सर्कुलर रोड में ऐसा क्या है जिसे खाली नहीं किया जा रहा—खजाना, कारखाना या कोई दस्तावेज?


RJD द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर सवाल उठाने पर नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश को सुरक्षा और समिति की रिपोर्ट के आधार पर संजय गांधी निवास आवंटित है। वहीं राबड़ी देवी को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के तहत आवास मिला हुआ है। ऐसे में नियम के विरुद्ध बड़े बंगले पर बने रहने की जिद उचित नहीं है।

इस विषय से संबंधित: