खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

10 सर्कुलर रोड खाली करने के नोटिस पर राबड़ी देवी का जवाब, JDU बोली- नियम का पालन करें...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 30 May 2026 10:23 AM
  • शेयर करें:

बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। इस पर राबड़ी देवी ने साफ कहा है कि वह किसी भी हाल में आवास खाली नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हो तो सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर बंगला खाली करा लें।


राबड़ी देवी के इस बयान पर JDU ने प्रतिक्रिया दी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जो नियम और कानून है, उसके हिसाब से ही कार्रवाई होगी। सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।


JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी को घर की चिंता अब क्यों हो रही है। महुआबाग में उनका स्थायी आवास बन रहा है और कौटिल्य नगर में वैकल्पिक आवास भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पटना में 43 बीघा जमीन रखने वाले व्यक्ति को आवास की चिंता नहीं करनी चाहिए। विभाग की ओर से पहले ही तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं।


नीरज कुमार ने कहा कि सार्वजनिक पद पर रहने वाले लोगों का आचरण महत्वपूर्ण होता है। उनके कार्यकर्ता उसी का अनुसरण करते हैं।

इस विषय से संबंधित: