खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

10 सर्कुलर रोड खाली करने के नोटिस पर राबड़ी देवी का इनकार, कहा- फोर्स बुलाकर खाली करवाएं

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 30 May 2026 10:26 AM
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा ले।


भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस भेजकर कहा है कि यह आवास अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। विभाग के अनुसार 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया आवास आवंटित किया जा चुका है।


विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि राबड़ी देवी को नए आवास में स्थानांतरित होना चाहिए और 10 सर्कुलर रोड खाली करना चाहिए। लालू परिवार 2005 से इस बंगले में रह रहा है।


भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नियमों के अनुसार आवंटन प्रक्रिया का पालन जरूरी है। अब देखना है कि सरकार इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।

इस विषय से संबंधित: