खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

10 सर्कुलर रोड खाली करने के नोटिस के बाद राबड़ी देवी के आवास पर बढ़ी हलचल...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 09 Jun 2026 09:31 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह बंगला अब राज्य सरकार के एक मंत्री को आवंटित किया गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आवास से अधिकांश सामान गोला रोड स्थित गौशाला परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने के बाद आवास खाली करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। लालू प्रसाद के साथ तेजस्वी यादव और मीसा भारती के भी पटना आने की संभावना जताई जा रही है।


इधर, 10 सर्कुलर रोड के बाहर अभी भी बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आवास के आसपास पुलिस बल तैनात किया है।


फिलहाल सभी की नजर लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने और उनके फैसले पर टिकी है।

इस विषय से संबंधित: